किसने दिखाई चतुराई कि चांदी हो गई धराशाई, चार घंटों में पीक से 8,800 रुपए गिरे दाम

किसने दिखाई चतुराई कि चांदी हो गई धराशाई, चार घंटों में पीक से 8,800 रुपए गिरे दाम

किसने दिखाई चतुराई कि चांदी हो गई धराशाई, चार घंटों में पीक से 8,800 रुपए गिरे दाम

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.

शुक्रवार को चांदी के दाम में जबरदस्त उतार चढ़ाव देखने को मिला. जहां चांदी के अपने पीक पर दिखाई दिए. वहीं दूसरी ओर बाजार बंद होने से पहले कीमतें अपने पीक से 10 हजार रुपए तक नीचे भी गई. जब बाजार बंद हुआ तो चांदी की कीमतें अपने लाइफ टाइम हाई से करीब 8800 रुपए नीचे दिखाई दी. जानकारों की मानें तो जब चांदी की कीमतों ने 2 लाख रुपए का लेवल पर किया, या यूं कहें कि अपने पीक पहुंचा तो निवेशकों ने चतुराई दिखाते हुए बड़े पैमाने पर मुनाफावसूली शुरू की. जिसकी वजह से चांदी की कीमतों महज चार घंटों में धराशाई हो गईं.

कुछ ऐसा ही हाल सोने के साथ भी देखने को मिला. लेकिन गोल्ड पर वैसा अट्रैक्शन देखने को ​नहीं मिला, जितना चांदी में देखा गया था. शुक्रवार को गोल्ड की कीमतें भी अपने पीक से 1,600 रुपए से ज्यादा कम होकर बंद हुआ. वैसे सोना गुरुवार की कीमतों के मुकाबले तेजी के साथ बंद हुआ है. वहीं चांदी की कीमतें गुरुवार के मुकाबले गिरावट के साथ बंद हुई हैं. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर देश के वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतें किस लेवल पर आ गई हैं.

देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी के दाम पहले अपने पीक पर पहुंचे. उसके बाद बाजार बंद होने के बाद कीमतें धराशाई हो गई. वास्तव में चांदी के दाम अपने पीक से करीब 8,800 रुपए तक नीचे आकर बंद हुईं. आंकड़ों को देखें तो देर शाम करीब 8 बजे के आसपास चांदी की कीमतें 2,01,615 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी. उसके बाद निवेशकों की ओर से मुनाफावसूली शुरू हो गई और चांदी के दाम 1,92,851 रुपए पर बंद हो गई.

इसका मतलब है कि करीब चार घंटों में चांदी के दाम 8,764 रुपए प्रति किलोग्राम कम हो गई. वैसे बाजार बंद होने से पहले चांदी के दाम पीक से 11,538 रुपए गिरकर 1,90,077 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई थी. गुरुवार को जब बाजार बंद हुआ था, तब चांदी की कीमतें 1,98,942 रुपए पर थी. इसका मतलब है कि चांदी के दाम एक दिन में 6,091 रुपए सस्ती हुईं.

वहीं दूसरी ओर चांदी की तरह ही गोल्ड के दाम भी अपने पीक से 1,600 रुपए से ज्यादा सस्ता हुआ. जबकि गुरुवार के मुकाबले में सोने की कीमतें शुक्रवार को तेजी के साथ बंद हुई थीं. मल्टी कमोडिटी आंकड़ों को देखें तो शुक्रवार को कारोबारी सत्र के दौरान सोने की कीमतें 1,35,263 रुपए के साथ लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गई थी. लेकिन बाद में निवेशकों की ओर से मुनाफावसूली शुरू कर दी गई. वैसे ये मुनाफावसूली उतनी तीखी नहीं थी, जितनी चांदी में देखने को मिली है. जब बाजार बंद हुआ तो सोने के दाम 1,33,622 थे.

Full Story: Read at

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *