गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: हिरासत में लूथरा ब्रदर्स का बिजनेस पार्टनर, जारी था लुकआउट सर्कुलर

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: हिरासत में लूथरा ब्रदर्स का बिजनेस पार्टनर, जारी था लुकआउट सर्कुलर

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: हिरासत में लूथरा ब्रदर्स का बिजनेस पार्टनर, जारी था लुकआउट सर्कुलर

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.

गोवा पुलिस ने मंगलवार को ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब के चार मालिकों में से एक अजय गुप्ता को हिरासत में ले लिया. नाइट क्लब में भीषण आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी. राज्य पुलिस ने अजय गुप्ता और एक अन्य मालिक सुरिंदर कुमार खोसला के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया था.

गोवा पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘हमने नाइट क्लब के मालिकों में से एक अजय गुप्ता को हिरासत में लिया है. वह इस मामले में गिरफ्तार किए गए छठे व्यक्ति हैं.

उन्होंने कहा कि इससे पहले, उनके खिलाफ एक एलओसी जारी किया गया था क्योंकि पुलिस टीम उनके दिल्ली स्थित आवास पर उन्हें नहीं ढूंढ पाई थी. उन्होंने बताया कि अजय गुप्ता बाद में दिल्ली में पाए गए और उन्हें हिरासत में ले लिया गया. नाइट क्लब के दो और मालिक – सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा – फरार हैं और उनके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है.

Birch by Romeo Lane Fire Incident in Goa | Photo of Ajay Gupta from New Delhi, one of the people detained by the Goa Police in the case.

(Photo Source: Goa Police) https://t.co/ErhQiy7RYT pic.twitter.com/ybTW7c9BKZ

Full Story: Read at

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *