सफल-समर्थ गुजरात…CM भूपेंद्र पटेल के सेवा, संकल्प और समर्पण के 3 साल पूरे

सफल-समर्थ गुजरात…CM भूपेंद्र पटेल के सेवा, संकल्प और समर्पण के 3 साल पूरे

सफल-समर्थ गुजरात…CM भूपेंद्र पटेल के सेवा, संकल्प और समर्पण के 3 साल पूरे

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के शासनकाल के आज तीन साल पूरे हो रहे हैं. 156 सीटों के ऐतिहासिक जन समर्थन के साथ गुजरात के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद भूपेंद्र पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में गुजरात की विकास यात्रा को लगातार आगे बढ़ाया है और सुशासन, सेवा एवं समर्पण के नए मानदंड स्थापित किए हैं.

इन तीन सालों में घोषित की गई विभिन्न लोक केंद्रित नीतियों ने राज्य को अलग-अलग क्षेत्रों में अग्रसर बनाया है. भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात ने जी-20 बैठकें और 10वीं वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट जैसी अंतरराष्ट्रीय इवेंट्स का सफलतापूर्वक आयोजन किया.

वाइब्रेंट गुजरात समिट की सफलता को अधिक व्यापक बनाने और राज्य की क्षेत्रीय क्षमताओं को वैश्विक स्तर पर उजागर करने के लिए मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में गुजरात सरकार ने पहली बार राज्य के चार अंचलों (उत्तर गुजरात, दक्षिण गुजरात, मध्य गुजरात, कच्छ-सौराष्ट्र) में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंसेज (वीजीआरसी) का आयोजन किया है. ये कॉन्फ्रेंसेज स्थानीय महत्वाकांक्षाओं को विकसित भारत@2047 और विकसित गुजरात@2047 के व्यापक विजन के साथ जोड़ेंगी.

इस साल (2025) घटी एयर इंडिया विमान दुर्घटना की गंभीर स्थिति में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने संवेदनशील, तेज एवं प्रभावी नेतृत्व का भी परिचय दिया है. राज्य की सभी एजेंसियों को तत्काल सक्रिय कर रेस्क्यू ऑपरेशन, उपचार, सहायता तथा सुचारु समन्वय के जरिए गुजरात ने उनके नेतृत्व में संकट प्रबंधन का एक अनुपम उदाहरण पेश किया है.

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में साल 2025 को शहरी विकास वर्ष घोषित किया गया है, जो राज्य के शहरों को विश्व स्तरीय, आधुनिक, हरित, टेक्नोलॉजी आधारित तथा सुविधापूर्ण बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. इन तीन सालों में खेल-कूद के क्षेत्र में भी गुजरात ने वैश्विक मंच पर गौरव प्राप्त किया है. गुजरात में विकसित किए गए आधुनिक स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर, राज्य के खिलाड़ियों के लिए निरंतर विकसित हो रहीं सुविधाओं, राज्य सरकार के सहयोग, खिलाड़ियों के अनुकूल स्पोर्ट्स पॉलिसी आदि के कारण गुजरात को कॉमनवेल्थ गेम्स-2030 की मेजबानी करने का गौरव प्राप्त हुआ है.

Full Story: Read at

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *