By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
छोटी-सी डांट भी कभी-कभी बच्चों के लिए बड़ा सदमा बन जाती है. लखनऊ के इंदिरानगर में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां 11 साल के एक बच्चे ने मां की फटकार से नाराज होकर घर छोड़ दिया. वह अपनी साइकिल लेकर निकला था, लेकिन तीन दिन बाद गुजरात के अहमदाबाद में पुलिस को मिला.
बच्चा पूरी तरह सकुशल है और अब उसे परिवार के पास लौटाया जा रहा है. बच्चे के पिता बृजेश कुमार सुमन पटेलनगर, इंदिरानगर में शिक्षक हैं. उनका बेटा रानी लक्ष्मीबाई स्कूल, सेक्टर-8 में कक्षा 6 में पढ़ता है. 10 दिसंबर को स्कूल से लौटने के बाद मां ने किसी मामूली बात पर उसे डांट दिया. इससे नाराज होकर बच्चा दोपहर करीब 3 बजे साइकिल लेकर घर से बाहर निकल गया.
परिवार को शुरू में यह अंदाजा नहीं था कि वह घर छोड़कर भाग जाएगा. जब देर शाम तक बच्चा घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने आसपास तलाश शुरू की. रात में गाजीपुर थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.
पिता बृजेश कुमार सुमन ने पुलिस को बच्चे की हालिया तस्वीर, कपड़ों का विवरण और अन्य जानकारी दी. लखनऊ पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की. शहर और आसपास के थानों-जिलों में बच्चे का विवरण भेजा गया. साथ ही नेशनल पोर्टल ऑफ इंडिया पुलिस और ट्रैक चाइल्ड पोर्टल पर भी जानकारी अपलोड की गई.
1100 किलोमीटर दूर जाकर मिला