By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
Bollywood Debut stars 2025: बॉलीवुड सेलेब्स की तरह स्टार किड्स भी काफी सुर्खियों में रहते हैं. इस साल बहुत सी फिल्में रिलीज हुईं और बहुत से नए चेहरे हमें स्क्रीन पर देखने को मिले. कुछ ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया, तो कुछ ऑडियंस को इंप्रेस करने में नाकामयाब रहे. जैसे-जैसे 2025 खत्म हो रहा है, आइए इस साल इंडियन सिनेमा में डेब्यू करने वाले नए चेहरों पर एक नजर डालते हैं.
अहान पांडे – इस लिस्ट में पहले नंबर पर आता है अहान पांडे का नाम. अहान पांडे ने बॉलीवुड में म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा ‘सैयारा‘ के साथ डेब्यू किया और उन्हें बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. मोहित सूरी के डायरेक्शन वाली इस फिल्म से इंडियन सिनेमा को एक नया स्टार भी मिला. सैयारा में अहान पांडे के साथ अनीत पड्डा लीड रोल में नजर आई. एक्टर ने अपने रफ लुक और शानदार एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत लिया.
बॉलीवुड में डेब्यू की बात करें, तो इस साल सिनेमा स्क्रीन और उससे भी ज्यादा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीर पहारिया के चेहरे से भरे हुए थे. एक्टर ने वॉर ड्रामा ‘स्काई फोर्स’ में अक्षय कुमार के साथ काम करके अपनी पहचान बनाई. संदीप केलवानी और अभिषेक अनिल कपूर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में वीर पहाड़िया ने टी कृष्णा विजया का रोल निभाया, जो एक एयर फोर्स ऑफिसर थे. वीर ने फिल्म ने अपने रोल को पूरी ईमानदारी और जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस के साथ निभाया.
जब अहान पांडे की बात हो रही है, तो सैयारा की लीड एक्ट्रेस, अनीता पड्डा का जिक्र करना भी जरूरी है. अनीत पड्डा अपने चार्मिंग लुक और शानदार एक्टिंग से ‘सैयारा’ के जरिए आसानी से इंडियन सिनेमा की सबसे पसंदीदा यंग आर्टिस्टों में से एक बन गईं. एक्ट्रेस की दिल को छू लेने वाली परफॉर्मेंस ने दर्शकों पर एक गहरी छाप छोड़ी है और उम्मीद है कि उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स में भी यह सिलसिला जारी रहेगा.
यह भी पढ़ें – 60 दिनों तक अग्निपरीक्षा देंगे अहान पांडे, इस खास दिन से सबसे बड़ी तैयारी शुरू, तोड़ेंगे सारे रिकॉर्ड!
