By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. एक तेज रफ्तार दूसरी कार के टकराने से यह हादास हुआ. टक्कर इतनी तेज थी की दोनों गाड़ियां धू-धू कर जलने लगी. इस दौरान कार में सवार लोगों को खुद को बचाने का मौका नहीं मिला. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और यूपीडा के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए
बाराबंकी जिले में बुधवार को सुबेहा थाना इलाके में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों को तबाह कर दिया. यहा कुड़वां गांव के निकट 51.6 किलोमीटर पर तेज रफ्तार से आ रही ब्रेज़ा कार ने पहले से खड़ी वैगनआर में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गाड़ियां आग की लपटों में घिर गईं. इस दर्दनाक हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है.
घटना लखनऊ की ओर जा रही ब्रेज़ा कार की वजह से हुई जो अचानक खड़ी वैगनआर से जा टकराई. टक्कर इतनी भयंकर थी कि वैगनआर में तुरंत आग लग गई और कुछ ही पलों में दोनों गाड़ियां धू-धू कर जलने लगीं. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और यूपीडा के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए.
ब्रेज़ा में सवार चार लोगों में तीन महिलाएं और एक लड़की थी. इनमें से तीन सुरक्षित हैं, लेकिन एक लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं वैगनआर में तीन बच्चे, एक महिला और एक पुरुष सवार था. घटनास्थल पर ही एक महिला और एक लड़की की मौत हो गई. दो बच्चियां जो 6 और 7 साल की थीं, उन्हें सीएचसी हैदरगढ़ भेजा गया था, लेकिन अफसोस की बात यह है कि कुल मिलाकर अब तक 5 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है.
खेत में काम कर रहे प्रत्यक्षदर्शी दीपक ने बताया कि जिस वक्त हादसा हुआ उस दौरान वो खेत में काम कर रहे थे. अचानक पीछे से तेज रफ्तार में एक गाड़ी आई और दूसरी गाड़ी से टकरा गई. टक्कर इतनी भयानक थी कि तुरंत दोनों गाड़ियों में आग भड़क उठी. हम दौड़कर मौके पर पहुंचे और जैसे-तैसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की. दोनों गाड़ियों में करीब एक दर्जन लोग होंगे.
