Dharmendra Prayer Meet: ‘सदियों में कोई एक होता है…’ हेमा मालिनी ने फिर रखी धर्मेंद्र की प्रेयर मीट, CM रेखा गुप्ता ने की ‘ही-मैन’ की तारीफ

Dharmendra Prayer Meet: ‘सदियों में कोई एक होता है…’ हेमा मालिनी ने फिर रखी धर्मेंद्र की प्रेयर मीट, CM रेखा गुप्ता ने की ‘ही-मैन’ की तारीफ

Dharmendra Prayer Meet: ‘सदियों में कोई एक होता है…’ हेमा मालिनी ने फिर रखी धर्मेंद्र की प्रेयर मीट, CM रेखा गुप्ता ने की ‘ही-मैन’ की तारीफ

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.

Dharmendra Prayer Meet: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद उनकी पहली पत्नी और दोनों बेटों ने प्रेयर मीट का आयोजन किया था. जबकि धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने भी धर्मेंद्र के लिए प्रेयर मीट रखी थी. जहां एक्टर को श्रद्धांजलि देने के लिए कई कलाकार पहुंचे थे, जबकि अब हेमा ने दिल्ली में धर्मेंद्र के लिए सार्वजनिक प्रार्थना सभा (प्रेयर मीट) का आयोजन किया. इस प्रेयर मीट में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी शिरकत की और धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने इस मौके पर एक्टर की जमकर तारीफ भी की.

गौरतलब है कि एक एक्ट्रेस होने के अलावा हेमा मालिनी भारतीय जनता पार्टी की दिग्गज पॉलिटिशियन भी हैं. वो मथुरा सीट से लोकसभा सांसद हैं. उन्होंने आज दिल्ली में अपने पति धर्मेंद्र के लिए प्रेयर मीट होस्ट की. इस दौरान हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने पिता की तस्वीर के सामने फूल अर्पित किए. वहीं दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता भी दिग्गज एक्टर की प्रार्थना सभा में शामिल हुईं और उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी कला के करोड़ों लोग दीवाने हैं.

सीएम रेखा गुप्ता ने धर्मेंद्र की तस्वीर के सामने फूल अर्पित किए और उन्हें हाथ जोड़कर प्रणाम किया. इसके बाद मीडिया से बात की. न्यूज एजेंसी PTI ने अपने एक्स हैंडल से सीएम रेखा गुप्ता का एक वीडियो शेयर किया है. इसमें रेखा ने कहा, ”धर्मेंद्र जी जैसा व्यक्तित्व, उनके जैसा कलाकार और समाज को समर्पित व्यक्ति सदियों में कोई एक होता है.”

VIDEO | Delhi: Hema Malini hosts a public prayer meeting for late actor Dharmendra; Delhi CM Rekha Gupta pays tribute to the legendary actor and remembers his great work.

(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/yj4fHNYKGE

Full Story: Read at

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *