Sachet Parampara: तुम्हें शर्म आनी चाहिए…बिग बॉस 19 से बाहर आते ही सचेत-परंपरा अमाल मलिक पर भड़के, कहा- माफी मांगो

Sachet Parampara: तुम्हें शर्म आनी चाहिए…बिग बॉस 19 से बाहर आते ही सचेत-परंपरा अमाल मलिक पर भड़के, कहा- माफी मांगो

Sachet Parampara: तुम्हें शर्म आनी चाहिए…बिग बॉस 19 से बाहर आते ही सचेत-परंपरा अमाल मलिक पर भड़के, कहा- माफी मांगो

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.

Sachet Parampara on Amaal Malik: बिग बॉस 19 में फिनाले तक का सफर तय करने वाले सिंगर अमाल मलिक मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. इंटस्ट्री की पॉपुलर म्यूजिक जोड़ी सचेत-परंपरा ने कंपोजर अमाल मलिक को संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म कबीर सिंह के गाने ‘बेख्याली’ के ओरिजिन पर बार-बार दावा करने के लिए लताड़ा है. अमाल मलिक के दावों को झूठा बताते हुए सचेत-परंपरा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और उनसे माफी की मांग की है.

बिग बॉस 19 के दौरान अमाल मलिक ने दावा किया था कि कबीर सिंह फिल्म का गाना ‘बेख्याली’ उनका है, जिसे म्यूजिकल जोड़ी सचेत-परंपरा ने गाया है. अब सचेत-परंपरा ने एक वीडियो जारी कर अमाल मलिक के दावों का जवाब दिया है और साथ ही उन्होंने अमाल की पुरानी चैट्स दिखाते हुए अमाल की तरफ से पब्लिक अपोलॉजी की डिमांड की है.

सचेत-परंपरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- वॉर्निंग… यह वीडियो 10 सेकंड का भी हो सकता था, जो सभी अफवाहों को झूठा साबित करता, लेकिन हमारी मेंटल पीस के लिए, कुछ लोगों को बेनकाब करना बहुत जरूरी था. अमाल मलिक तुम्हें शर्म आनी चाहिए.

यह भी पढ़ें – Salman Khan ने की 10,000 करोड़ की डील रियल एस्टेट में मारी दबंग एंट्री

A post shared by सचेत टंडन (@sachettandonofficial)

Full Story: Read at

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *