By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर के ड्रग पेडलर्स के घरों पर बुलडोजर चलाए जाने की संभावना पर दिए गए बयान पर सीनियर कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम भड़क गए हैं, जिससे सत्ताधारी पार्टी में अंदरूनी बहस देखने मिल रही है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कांग्रेस लगातार भाजपा शासित प्रदेशों में बुल्डोजर कार्रवाई का विरोध कर रही है.
कर्नाटक के गृह मंत्री परमेश्वर ने कहा था कि राज्य सरकार रोजाना ड्रग पेडलर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है, और कहा कि अधिकारी न सिर्फ अपराधियों को ट्रैक कर रहे हैं और उन्हें घर किराए पर देने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं, बल्कि उनके घरों को भी गिरा रहे हैं.
सोशल मीडिया पर एक कड़े शब्दों वाले पोस्ट में, चिदंबरम ने कहा कि वह इन बयानों से चिंतित हैं. उन्होंने लिखा, “मुझे उम्मीद है कि यह रिपोर्ट गलत है. सुप्रीम कोर्ट ने कानून ने कहा है, बिना सही प्रक्रिया के घरों को गिराना गैरकानूनी है और यह परिवार के अन्य सदस्यों के रहने के अधिकार का उल्लंघन करेगा.”
I am alarmed by the reported statement of Karnataka’s Home Minister that bulldozers may be used to demolish the homes of drug peddlers
The SC has declared the law: demolishing homes without due process of law is illegal and will violate the
